छत्तीसगढ़

पार्षद विभा चंद्राकर के निवास पहुंचे महापौर व भाजपा पार्षद, संजय चंद्राकर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि


धमतरी। शहर के विवेकानंद वार्ड की पार्षद एवं महिला बाल विकास विभाग की प्रभारी विभा चंद्राकर के निवास पर महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने पहुंचकर उनके पति स्वर्गीय संजय चंद्राकर के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान नगर निगम परिवार एवं जनप्रतिनिधियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
महापौर एवं उपस्थित पार्षदों ने दिवंगत संजय चंद्राकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा का वातावरण अत्यंत भावुक रहा, जहां सभी ने दिवंगत के व्यक्तित्व और उनके सामाजिक व्यवहार को याद किया।
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि संजय चंद्राकर का असामयिक निधन परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सरल, मिलनसार और सहयोगी स्वभाव के धनी थे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।
भाजपा पार्षदों ने भी कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा नगर निगम परिवार विभा चंद्राकर एवं उनके परिजनों के साथ खड़ा है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Author Desk

Related Articles

Back to top button