साहू समाज हाउसिंग बोर्ड हाटकेश्वर की हुई मासिक बैठक

धमतरी – साहू समाज हाउसिंग बोर्ड हाटकेश्वर धमतरी के सदस्यों द्वारा मासिक बैठक कर कर्मा माता की पूजाअर्चना किया गया।हाउसिंग बोर्ड साहू समाज हाटकेश्वर धमतरी के अध्यक्ष होरीलाल साहू ने बताया कि वर्ष वर्ष 2021 से हाउसिंग बोर्ड साहू समाज का अध्यक्ष बनने के बाद प्रति माह सामाजिक बैठक करते हैं।सर्वप्रथम कर्मा माता की पूजा अर्चना सदस्यों द्वारा किया जाता है तत्पश्चात समाज के जितने भी आदेश सामाजिक नियमावली का प्राप्त होते है उस का पठन-पाठन किया जाता है साथ ही साथ सभी सदस्य एक दूसरे की कुशल पूछ कर बातचीत कर बाल बच्चों के शादी विवाह के संबंध में चर्चा करते हैं ।आगामी बैठक में सामाजिक नियमों का पालन करने के संबंध में वार्ड वासी को जानकारी देने एवं सामाजिक गतिविधि तथा समाज में जो कार्यक्रम जिला स्तर पर प्रदेश स्तर पर हो रहे हैं या होने वाले हैं इस संबंध में भी आपस में चर्चा करते हैं ।ग्राम गुजरा परिक्षेत्र में तेली जात्रा यात्रा के निमंत्रण मिला हुआ है इस संबंध में भी चर्चा किया गया। राजीम मेला में निशुल्क भंडारा का आयोजन साहू समाज के द्वारा किया जाता है इस संबंध में भी चर्चा किया गया।हटकेश्वर परिक्षेत्र में सामाजिक प्रकरण का निराकरण 13 फरवरी को होना है इस संबंध में चर्चा किया गया। बैठक में संरक्षक लक्ष्मीनारायण साहू ,अध्यक्ष होरीलाल साहू ,कोषाध्यक्ष एम के साहू, सचिव श्रीमती कामिनी साहू, उपाध्यक्ष लक्ष्मी किरण, आर के गजीर ,कार्यकारिणी नुत्तम साहू ,तुलसी राम साहू , सुसिला साहू, श्रीमती देवकी साहू ,श्रीमती अहिल्या साहू, श्रीमती भूमिका साहू एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए थे। राष्ट्रगान करने के पश्चात बैठक का समापन किया गया।



