छत्तीसगढ़

हटकेश्वर वार्ड धमतरी में गांजा बेच रहे आरोपिया को धमतरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक द्वारा गांजा एवं अवैध शराब एवं अवैध कारोबार को रोकने एवं कार्यवाही करने के दिये हैं सख्त निर्देश

पुलिस अधीक्षक  आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अवैध शराब, गांजा एवं संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग कर वैधानिक कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गए हैं।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एवं डीएसपी सुश्री नेहा पवार के नेतृत्व में लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध शराब एवं अवैध कारोबारियों पर सतत् नजर रखी जा रही है।

इसी तारतम्य में थाना प्रभारी धमतरी को  दिनांक 14.02.24 को मुखबीर से सुचना मिली कि शासकीय स्कूल के पास हटकेश्वर वार्ड में आरोपिया द्वारा मादक पदार्थ जैसे गांजा बिक्री करने कि सूचना पर,धमतरी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए सूचना के आधार पर रेड कि कार्यवाही कर संदेही को गांजा बिक्री करते रंगे हाथ गवाहों के समक्ष पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछा गया जो अपना नाम दुर्गेश्वरी साहू पति मुकेश साहू उम्र 23 वर्ष, साकिन शासकीय स्कूल के पास हटकेश्वर वार्ड धमतरी के पास से एक खाखी कलर में बंधी पैकेट में मादक पदार्थ को उपस्थित गवाहों को तस्दीक कराया गया जो मनोउत्तेजक मादक पदार्थ जैसे गांजा का होना प्रतीत होने से  आरोपी द्वारा मादक पदार्थ जैसे गांजा को रखने के संबंध में कोई वैद्य दस्तावेज पेश नही करने पर कुल वजनी 02 किलो 146 ग्राम का होना पाया गया जो किमती लगभग 11030/- रूपये का है एवं बिक्री रकम 300/- रूपये जुमला 11330/- रुपये सील बंद कर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया जो आरोपी के इस कृत्य को अपराध धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट का होना पाये जाने से आरोपी  दुर्गेश्वरी साहू पति मुकेश साहू उम्र 23 वर्ष, साकिन शासकीय स्कूल के पास हटकेश्वर वार्ड धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी.ब्रिजेश तिवारी,सउनि.संतोषी नेताम,अनिल यदु आर.गणेश नेताम, मआर.जागृति,हेमलता मरकाम,गोदावरी ध्रुव का विशेष योगदान रहा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button