गुरुकुल विद्यासागर विद्यालय मे हवन पूजन के साथ मना मातृ पितृ दिवस
माता पिता और गुरू जीवन मे होने से मुश्किल राह भी आसान लगने लगती है- महेंद्र सिँह यादव

गुरुकुल विद्यासागर विद्यालय माध्यमिक शाला दानी टोला धमतरी में माननीय मुख्यमंत्री के आदेशानुसार 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस मनाने के लिये घोषित किया गया है। जिसके चलते यह कार्यक्रम मनाया गया। साथ ही बसंत पंचमी,।सर्वप्रथम माता सरस्वती का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। विद्यारंभ संस्कार में 15 विद्यर्थियों के साथ उनके माता पिता शामिल हुए।सरस्वती माता का पूजा अर्चना हवन विद्यारंभ श्री राम अवतार तिवारी के द्वारा किया गया समाजसेवी श्रीमती मीरा राव नन्नावरे के मार्गदर्शन में मातृ पितृ पूजन विधि विधान से संपन्न कराया गया संस्था प्रमुख महेंद्र सिंह यादव जी ने अपने संक्षिप्त उदबोधन दिया कि ऐसी मान्यता है कि जिन बच्चों का विधि विधान से विद्यारंभ संस्कार होता हैं ,वह बालक पढ़ने में मेधावी,आज्ञाकारी, संस्कारवान और तेजस्वी होता है। हमारे जीवन सोलह संस्कारों में एक संस्कार विद्यारम्भ का है। साथ ही सभी बच्चों को मातृ पितृ पूजन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। माता पिता और गुरू जीवन मे होने से मुश्किल राह भी आसान लगने लगती है। वो कभी मुझे डाँटते नहीं है और मेरी गलतियों को सरलता से लेते है। मातृ पितृ पूजन श्रीमती मीरा नन्नावरे जी द्वारा किया गया।कार्यक्रम उपस्थित सहायक शिक्षक श्रीमती कस्तूरी यादव शशि कला साहू प्रतीक्षा यादव यामिनी साहू गीतेश्वरी सेन पायल ढीमर प्रिया शर्मा हीरा निषाद मीनाक्षी सोनवानी आशा जी और सभी अभिभावक में से दुर्गा शंकर साहू संपत साहू आशीष साहू गिरीश साहू रोहित बंजारे रविंद्र देवांगन मधु कुमार चंद्रशेखर देश लहरा अश्वनी साहू विजय साहू कुमार निषाद अनिल ढीमर दानेश्वर सेन भोला साहू यामिनी बाई साहू सविता बाई शीतल सेन भुनेश्वरी यादव भारती सिंह नंदिनी देवांगन दसवंती साहू भोज कुमारी सोनवानी ईश्वरी साहू देवा भाई शारदा चंद्रवंशी यामिनी बाई पुष्पांजलि साहू धनेश्वरी साहू पुष्पा साहू मानसी साहू मालती साहू दुर्गेश ढीमर शकुंतला सेन भुवनेश्वरी साहू हेमलता यादव लालिमा साहू चंद्रिका बाई ध्रुव रुक्मणी साहू चंद्रप्रभा कंवर मीरा साहू बड़ी संख्या में अभिभावक गण उपस्थित थे पूजा अर्चना कर कार्य सम्पन्न कराया गया।



