छत्तीसगढ़

रामू रोहरा बनाए गए मुख्यालय प्रभारी, केंद्रीय कार्यक्रम के साथ इन संभागों की भी जिम्मेदारी

धमतरी(प्रखर)भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा प्रदेश महामंत्रियों का कार्य विभाजन किया है। जिसमें धमतरी के जगदीश रामू रोहरा को बड़ी जिम्मेदारी फिर से मिल गई है।उन्हें मुख्यालय प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा वे केंद्रीय कार्यक्रम सहित बस्तर और रायपुर संभाग के भी प्रभारी रहेंगे।

संजय श्रीवास्तव को दुर्ग संभाग, नगरीय निकाय, 27 विभाग, सहयोग केंद्र, मीडिया, सोशल मीडिया, सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी मिली है। भारत लाल वर्मा को बिलासपुर संभाग,त्रिस्तरीय पंचायत समस्त मोर्चा प्रदेश स्तरीय नेताओं का प्रवास,रामजी भारती को सरगुजा संभाग के साथ समस्त प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है। उक्त आदेश प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने जारी की है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button