पीएम मोदी ने श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया, कहा अगर मंदिर बन रहे हैं तो देशभर में नए मेडिकल कॉलेज भी हो रहे हैं तैयार

पीएम मोदी ने श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया, कहा अगर मंदिर बन रहे हैं तो देशभर में नए मेडिकल कॉलेज भी हो रहे हैं तैयार
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभल के ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया। कल्कि मंदिर के गर्भगृह में पीएम मोदी ने पूजा अर्चना की। इस दौरान पीएम मोदी के अलावा सीएम योगी और आचार्य प्रमोद कृष्णम भी साथ रहे। पीएम मोदी ने कहा कि आज एक और तीर्थ का विकास होने के साथ हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार हो रहा है। अगर मंदिर बन रहे हैं तो देश भर में नए मेडिकल कॉलेज भी तैयार हो रहे हैं। विदेश से हमारी प्राचीन मूर्तियां भी वापस लाया जा रहा है। रिकॉर्ड संख्या में विदेशी निवेश भी आ रहा है। यह परिवर्तन का प्रमाण है कि अब समय का चक्र घूम चुका है। एक नया दौर आज हमारे दरवाजे पर दस्तक दे रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारी शक्ति अनंत और हमारे लिए संभावनाएं भी अपार है। राष्ट्र को सफल होने के लिए ऊर्जा सामुहिता से मिलती है। आज लोग सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए गरीबों की मदद कर रहे हैं। गरीब की सेवा का यह भाव समाज को नर में नारायण की प्रेरणा देने वाले हमारे आध्यात्मिक मूल्यों से मिली है। इसलिए देश में विकसित भारत का निर्माण और अपनी विरासत पर गर्व है। कहा कि संकल्पना की हमारी यह यात्रा समय से पहले सिद्धि तक पहुंचेगी। हम सशक्त और समर्थ भारत के सपने को शत प्रतिशत पूरा होता देखेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि कल्कि धाम तैयार करवाने के लिए उन्हें पिछली सरकारों से लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े। उन्होंने कहा कि एक समय उन्हें कहा जा रहा था कि मंदिर बनने से शांति व्यवस्था बिगड़ जाएगी। आज हमारी सरकार में प्रमोद कृष्णम निश्चिंत होकर इस काम को शुरू कर पाए हैं। मुझे भरोसा है कf यह मंदिर इस बात का प्रमाण होगा कि हम बेहतर भविष्य को लेकर कितने सकारात्मक रहने वाले हैं।



