एक्सपायरी केक बेचने वाली होटल से रेलवे ने वसूला 25 हजार का जुर्माना

एक्सपायरी केक बेचने वाली होटल से रेलवे ने वसूला 25 हजार का जुर्माना
रायपुर। रेलवे स्टेशन में एक्सपायरी केक बेचने वाली होटल से रेलवे ने 25 हजार रुपए का जुर्माना वसूल लिया है। ये जुर्माना बिलासपुर से आई टीम ने पिछले दिनों जांच के दौरान लगाया था। लेकिन ये जुर्माना एक खबर के प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद तत्काल वसूला गया। वहीं कमर्शियल विभाग के अधिकारियों ने सोपान होटल संचालक को चेतावनी भी दी।
सूत्रों के मुताबिक रायपुर रेलवे स्टेशन में एक्सपायरी या नीयर बॉय एक्सपायरी ( जिस प्रोडक्ट की एक्सपायरी करीब हो) प्रोडक्ट बेचने का खेल लंबे समय से चल रहा है। लेकिन रायपुर रेलवे स्टेशन में तैनात कमर्शियल विभाग के अधिकारी जिन्हें इसकी जांच करनी है वो इसकी जांच नहीं करते और ये खेल लंबे समय से चल रहा था। जिसके बाद सूचना बिलासपुर की टीम के पास पहुंची और वे रायपुर कार्रवाई करने पहुंचे थे।



