छत्तीसगढ़
गीतिका को मिली डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि

धमतरी (प्रखर) पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय का 27 वां दीक्षांत समारोह रायपुर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यपाल और कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन थे। अध्यक्षता राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली के महानिदेशक प्रोफेसर बुद्धरश्मि मणि तथा विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला थे। इस समारोह में धमतरी बांसपारा वार्ड निवासी गीतिका सितेश पवार को जीव विज्ञान संकाय के अंतर्गत सूक्ष्म जीव विज्ञान विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि प्रदान की गई। गितिका पवार बांसपारा वार्ड निवासी मंडी के रिटायर्ड कर्मचारी दीपक पवार व ममता पवार की बहू है। इस उपलब्धि पर मराठा समाज धमतरी ने बधाई दी है।



