छत्तीसगढ़

अनेक बीमारियों के इलाज में आयुर्वेद उपचार, बिना किसी दुष्प्रभाव के कारगर सिद्ध हो रही है : रंजना साहू

धमतरी में जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला में शामिल हुई पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू, चिकित्सकों से जानकारी लेते हुए उपस्थित लाभार्थियों से किए चर्चा एवं आयुष संस्थान का लिए जायजा।

धमतरी- आयुष स्वास्थ्य सेवाओं के संवर्धन एवं बेहतर क्रियान्वयन हेतु आयुष विभाग जिला धमतरी द्वारा शासकीय आयुष पॉलिटेक्निक धमतरी में एक दिवसीय जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया मेले का शुभारंभ स्वर्णप्राशन कार्यक्रम के माध्यम से हुआ जो कि बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, इसके अतिरिक्त गर्भवती माता का गर्भ संस्कार कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, गर्भ संस्कार से गर्भवती माता के स्वास्थ्य की रक्षा के साथ निरोगी संतान की प्राप्ति होती है, इसके साथ निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का भी आयोजन विभाग द्वारा किया गया जहां पर आए हुए समस्त लोगों का निशुल्क उपचार कर औषधि प्रदान की गई, आयुष मेले में स्वर्णप्राशन संस्कार में लगभग 250 बच्चे, गर्भ संस्कार में लगभग 35 मातृशक्ति, निशुल्क चिकित्सा शिविर में लगभग 900 से अधिक लोग उपस्थित होकर इस शिविर का लाभ लिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू भाजपा मंडल पदाधिकारों के साथ शामिल हुई, आयुष स्वास्थ्य मेला में शामिल होकर पूर्व विधायक श्रीमती साहू ने चिकित्सकों से जानकारी लेते हुए उपस्थित लाभार्थियों से किए चर्चा एवं आयुष संस्थान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अनेक बीमारियों के इलाज में आयुर्वेद उपचार, बिना किसी दुष्प्रभाव के कारगर सिद्ध हो रही है, जीवन में योग व्यायाम शारीरिक मेहनत बहुत आवश्यक है, नृत्य दिनचर्या खान-पान आहार भी सही होनी चाहिए, पौष्टिक भोजन किस प्रकार से करना है, कब क्या खाना, कब क्या नहीं खाना और इसके साथ-साथ क्या खाना चाहिए यह सभी हमें आयुर्वेद सीखता है। श्रीमती रंजना साहू ने आगे कहा कि हमारे जीवन में स्वस्थ रहने के लिए प्रकृति से प्राप्त आयुर्वेद होम्योपैथिक चिकित्सा का होना भी अति आवश्यक है जिससे हमारा शरीर सदैव हिष्टपुष्ट मजबूत एवं स्वस्थ रहे। आयुष मेला में मुख्य रूप से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकला पटेल, महामंत्री मोनिका देवांगन, गायत्री सोनी उपस्थित रहे। शिविर में चिकित्सक डॉक्टर व्ही एन त्रिपाठी जिला आयुर्वेद अधिकारी, डॉक्टर गुरुदयाल साहू, डॉ. सरिता पचौरी, डॉक्टर अवध पचौरी, डॉक्टर निशांत अग्रवाल, डॉक्टर रेवती गुरु साहू, डॉ प्रेमा सिंह, डॉक्टर संदीप, डॉक्टर संपत, डॉक्टर वर्षा देव सहित अन्य चिकित्सको ने सहयोग किया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button