सुभाष नगर वार्ड स्थित कांटा तालाब का सौंदर्यी करण कार्य प्रारंभ का भूमि पूजन महापौर विजय देवांगन की उपस्थिति में नारी शक्तियों द्वारा किया गया

धमतरी(प्रखर) सुभाष नगर वार्ड स्थिति कांटा तालाब का सौंदर्यी करण कार्य प्रारंभ का भूमि पूजन विधि विधान से पूजा पाठ कर महापौर विजय देवांगन,एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर,राजेश पांडे,केंद्र कुमार पेंदरिया,पूर्व एल्डरमेन लखन पटेल,संजय वीणा देवांगन सहित नारी शक्तियों द्वारा सम्पन्न हुआ.भूमि पूजन होने पर वार्ड वासीयों ने महापौर विजय देवांगन,सहित पूरे नगर निगम का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया है।
भूमि पूजन के पश्चात उपस्थित जनों को संबोधित करते महापौर ने कहा कि वार्ड वासियों के मांग अनुसार वार्ड में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में तालाब सौंदर्गीकरण कराया जाएगा। जिसका कार्य प्रारंभ का भूमिपूजन किया जा रहा है। जिसका अतिशीघ्र निर्माण होगा.महापौर ने कहा कि निगम द्वारा मूलभूत सुविधा से सम्बंधित रोड-नाली निर्माण तथा मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौंदर्गीकरण सहित अन्य कार्यों को प्राथमिकता के साथ किया गया है। तालाबों के सौंदर्यकरण होने से तालाब में हमेशा साफ सफाई रहेगी जिससे लोग बड़ी संख्या में निस्तारी के लिए तालाबो में आएंगे सौंदर्यीकरण के तहत तालाबों में पचरी निर्माण,प्रकाश व्यवस्था के साथ विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे नगर निगम के हमारे टीम द्वारा लगातार शहर के प्राचीन तालाबों को सहेजने सौंदर्यीकरण करने के साथ-साथ गर्मी के मौसम में जल स्तर को बनाए रखने तालाबों में उचित जल भराव हेतु विशेष पहल किया जाता है.
इस दौरान राजाराम महार,नारद बांगडे,शंकर मिश्रा,गीता वैष्णव. त्रिलोचन देवांगन,भगवती देवांगन,पवन रेखा महार,सीमा देवांगन,यशोदा देवांगन,नरेंद्र यादव,कृष्ण देवांगन,दिलीप देवांगन,कैलाश ढीमर,जितेंद्र नाग, महावीर देवांगन,जितेंद्र देवांगन, रुपेश देवांगन,मनोहर देवांगन, भीखम देवांगन,रेखा जामुलकर,महेश देवांगन,केशु नाग,लक्ष्मी नारायण नाग,सालिक देवांगन,संतोष देवांगन,दुर्गेश देवांगन,पूनऊ राम देवांगन,सरिता देवांगन,सतरूपा साहू,निर्मला विश्वकर्मा,सुरेखा नाग,अहिल्या देवांगन,सुरजा नाग,गणेशरी नाग, सुनीता सेन ,जोशना गुप्ता, जानकी यादव,कृति देवांगन, जानकी निर्मलकर,कमलेश्वरी नाग,शांति बाई कौर,गोपी रजक,कलीबाई साहू,इंजि. नमिता नागवंशी,सहित वार्डवासी अधिक संख्या मे उपस्थित थे।



