छत्तीसगढ़

अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए अधिकारियों ने दिया युवाओं को मार्गदर्शन

युवाओं को दिया जा रहा निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण एवं कोचिंग की सुविधा

धमतरी – कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले के युवाओं को अग्निवीर थलसेना भर्ती में शामिल होकर देशसेवा के लिये प्रोत्साहित करने हेतु निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण सहित कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। इसी कड़ी मे बीते दिन कलेक्टर के निर्देश और पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के मार्गदर्शन में बांसपारा धमतरी में अधिकारियों द्वारा अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए युवाओं का मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, डिप्टी कलेक्टर तेजपाल ध्रुव द्वारा युवाओं को मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए इच्छुक युवाओं को निःशुल्क फिजिकल प्रशिक्षण एवं स्थानीय लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिये जा रहे कोचिंग सुविधा की जानकारी दी गई। इसके अलावा विषय विशेषज्ञों द्वारा अग्निवीर वायु सेना भर्ती के लिए आवेदन करने वाले पात्र अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा हेतु निःशुल्क की जानकारी भी दी गई। गौरतलब है कि प्रशिक्षण में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी विषय के विशेषज्ञों द्वारा अभ्यर्थियों को परीक्षा के संबंध में बारिकी से जानकारी दी जा रही है। साथ ही उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत किया जा रहा है। इस अवसर पर बांसपारा वार्ड के पुलिस पेंशनर परिवार के उपाध्यक्ष सें.नि.उ.नि. अनिल सालुंके द्वारा पूरे वार्ड के युवाओं को मार्गदर्शन के लिए इकठ्ठा कर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर डीएसपी.सुश्री नेहा पवार, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा, सें.नि.उनि. अनिल सालुंके, पार्षद दीपक लौंधे, मिथिलेश सिन्हा, पीटीआई. प्रदीप सिन्हा सहित वार्डवासी एवं युवा अधिक संख्या में उपस्थित थे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button