छत्तीसगढ़

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने सेवानिवृत्त हुए 6 अधिकारी, कर्मचारियों को प्रदाय किया पेंशन प्राधिकार पत्र

शासकीय सेवक के रूप में दिए योगदान अमूल्य है-कलेक्टर

धमतरी – कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने माह फरवरी 2024 को सेवानिवृत्त हुए जिले के 6 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों से कहा कि आप लोगों का शासकीय सेवक के रूप में दिया गया योगदान अमूल्य है। आपने जीवन का अधिकांश हिस्सा सरकारी काम को दिया है। प्रशासन का फर्ज है, कि आपको सेवा के अंतिम दिन आपके सभी स्वत्वों का भुगतान और पेंशन प्राधिकार पत्र जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त हमारे शासकीय सेवकों को शासकीय नियमों के अनुसार उनका हक एवं पात्रता समय पर प्रदाय किया जा रहा है, ताकि आमजनों को शासन-प्रशासन के प्रति भरोसा कायम रहे। कलेक्टर सुश्री गांधी ने सेवानिवृत्त हुए सभी अधिकारी, कर्मचारियों को बधाई-शुभकामनाएं देते हुए सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे का अमूल्य समय परिवार, समुदाय-समाज को देने और स्वस्थ रहने की कामना की।
कलेक्टर सुश्री गांधी ने सेवानिवृत्त हुए कुरूद के प्रधानपाठक तोमन लाल देवांगन, उच्च श्रेणी शिक्षक नगरी श्रीमती जानकारी ध्रुव, प्रधानपाठक धमतरी श्रीमती तारा बेले, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गट्टासिल्ली विष्णु कुमार साहू, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलरगांव सोहन लाल कश्यप और मिट्टी परीक्षण कार्यालय धमतरी की सहायक वर्ग 02 श्रीमती रंजना भट्टाचार्य को पेंशन प्राधिकार पत्र प्रदाय किया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button