छत्तीसगढ़

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने आराध्या को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत

जिले में 0 से 5 साल तक के एक लाख से अधिक बच्चों को पिलायी जायेगी पोलियो की दवा

धमतरी (प्रखर) राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत आज कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जिला अस्पताल में 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की बूंद पिलाकर अभियान की शुरूआत कीं। उन्होंने आराध्या कश्यप, अभीराम कश्यप, एबीजैल चारन, मीजैल चारन, चार्वी साहू और पियुष भंडारी को पोलियो की खुराक पिलायी। कलेक्टर सुश्री गांधी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक अवश्य पिलायं,े ताकि कोई भी बच्चा छूटे न। इस अवसर पर कलेक्टर ने पोलियो प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी किया। गौरतलब है कि आज से राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। पल्स पोलियो अभियान तीन दिनों तक चलेगा। प्रथम दिवस 3 मार्च को पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। 04 एवं 05 मार्च को टीम सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो पिलाया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.के.मण्डल ने बताया कि एक भी बच्चा पोलियो दवा पीने से न छूटे, इसके लिए जिले में 772 पोलियो बूथ बनाया गया है। यह पोलियो बूथ आंगनबाड़ी केन्द्रों, पंचायत भवन और उप स्वास्थ्य केन्द्र में होगा। जिले में शून्य से 5 साल के लक्षित कुल एक लाख 10 हजार 553 बच्चे बच्चों को पोलियो की खुराक दी जायेगी। बस स्टैण्ड, रेल्वे प्लेटफार्म व हाई रिस्क एरिया जैसे ईटा भट्टा, कोयला भट्टा, निर्माण क्षेत्र, घुमन्तू परिवार आदि के लिए अलग टीम बनाई गयी है तथा मेला एवं बाजार के लिए भी टीम बनाई गई है, जों वहां के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायेंगे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button