राष्ट्रीय

Airtel के वेयर हाउस में बड़ा हादसा, लोहे की रैक के नीचे दबे 3 कर्मचारी, 1 की मौत

Airtel के वेयर हाउस में बड़ा हादसा, लोहे की रैक के नीचे दबे 3 कर्मचारी, 1 की मौत

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एयरटेल के वेयर हाउस में बड़ा हादसा हुआ है। यहां लोहे की रेक गिरने से 3 कर्मचारी उसके नीचे दब गए। हादसे में 1 कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। जब ये हादसा हुआ तब वहां पर और भी कर्मचारी काम कर रहे थे जिसके बाद वेयरहाउस में अफरातफरी मच गई। तुरंत युवक को गंभीर हालत में अन्य कर्मचारियों की मदद से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मृतक कर्मचारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक की पहचान मृतक की पहचान 28 वर्षीय मनीष निवासी खटाना धीरखेडा थाना जारचा ग्रेटर नोएडा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के घर मातम छा गया है। परिवार के लोगों ने पुलिस से इस मामले को लेकर शिकायत भी की है।

पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि ये वेयरहाउस एयरटेल कंपनी का है जिसमें ग्राहकों के दस्तावेज रखे जाते हैं। सोमवार रात वेयर हाउस में अचानक से लोहे की रेक एक के बाद एक गिरती चली गई। भारी भरकम रैक गिरने से 3 कर्मचारी उसके नीचे दब गए। इससे वहां हड़कंप मच गया। हादसे के बाद कर्मचारियों द्वारा उन्हें निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद एक कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया।

 

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button