छत्तीसगढ़

मेले-मड़ई में शासन की योजनाओं की दी जा रही जानकारी

जनमन और सुशासन का सूर्योदय पत्रिका का किया जा रहा वितरण वितरण

सुशासन का सूर्योदय पुस्तिका को युवाओ ने बताया उपयोगी

धमतरी (प्रखर) जिलेवासियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदाय करने के उद्देश्य से जिले में आयोजित होने वाले मेला, मड़ई में जनसम्पर्क विभाग द्वारा जनमन और सुशासन का सूर्योदय पत्रिका का वितरण किया जा रहा है। साथ ही एल ई डी के जरिए योजनाओं की जानकारी आकर्षक तरीके से दी जा रही है।
इसी कड़ी में आज रुद्री स्थित रुद्रेश्वर मंदिर प्रांगण, अछोटा के शिव मंदिर, डोंगापथरा में आये श्रद्धालुओं को जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन का नि:शुल्क वितरण किया गया। छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका को पढ़कर लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जीवन का सफर प्रेरणादायक है। जनसामान्य ने कहा कि इसमें शासन की कृषक उन्नति योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण दर एवं बोनस, महतारी वन्दन योजना, 18 लाख प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है।
वहीं नरेश, चेतना, सरोज, कृष्णा आदि विद्यार्थियों ने. कहा कि वे स्नातक उत्तीर्ण कर अब शासकीय नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और इस जनमन पत्रिका में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ अन्य मंत्रीमंडल के सदस्यों का जीवन परिचय दिया है। इसके साथ केन्द्र और राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं की पूरी जानकारी दी गई है। इस पत्रिका से शासन की कार्ययोजनाओं और फैसलों के संबंध में युवाओं और जनसामान्य को जानकारी एवं जागरूकता मिली है। बता दें जनसम्पर्क इस पत्रिका में जनजागरूकता के साथ सूचनाएं भी संकलित की गई है।
साथ ही इस पत्रिका में पारदर्शी तरीके से विधानसभा के सभी सदस्यों का मोबाईल नंबर प्रकाशित किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री सहित मंत्रीमंडल, विधानसभा के सभी सदस्यों की विस्तृत जानकारी व मोबाईल नंबर भी दिया गया है। पत्रिका में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों से जुड़ी अद्यतन जानकारी बहुत ही सरल ढंग से दी गई है। इस पत्रिका को पढऩे से शासन की नीतियों और कार्ययोजनाओं के प्रति गहरी समझ विकसित होती है, जिससे शासन की योजनाओं के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता आएगी। नि:शुल्क छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
उल्लेखनीय है कि जनमन में सरकार का फैसला जोश में युवा, गारंटी पूरी किसानों को मिला दो वर्ष का बोनस, प्रधानमंत्री मोदी का दौरा चर्चा में लक्षद्वीप, विकसित भारत संकल्प यात्रा जनभागीदारी में छत्तीसगढ़ आगे की जानकारी दी गई है। वहीं भगवान राम के दर्शन कराएगी सरकार, 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद श्री राम मंदिर निर्माण का सपना हुआ साकार, भगवान राम की पवित्र स्मृतियों को सहेजने और संवारने तथा सुशासन के संकल्प को लेकर आगे बढ़ती विष्णु देव सरकार को मुख्य रूप से जोड़ा गया है

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button