छत्तीसगढ़

11 यजमानो ने किया पितृदोष शान्ति पुजन

धमतरी – विप्र विद्वत परिषद धमतरी के द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि को 11 यजमानो ने पितृदोष शान्ति पुजन रुद्रेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण चित्रोत्पला महानदी के तट पर रुद्री में सम्पन्न हुआ। जिसमें धमतरी ,कुरुद ,बिरेझर, भिलाई ,लोहार्सिंग ,अछोटा ,गोकुलपुर वाटिका के यजमान के द्वारा पूजन संपन्न हुआ । विदित हो कि विप्र विद्वत परिषद के द्वारा पितृ दोष शांति पूजन विगत 8 वर्षो से जनकल्याण लोककल्याण व विश्वशांति के लिए पूजन संपन्न हो रहा है जिसमे परिषद के विद्वत गण मुख्य रूप से उपस्थित थे पंडित अशोक शास्त्री ,पंडित होमन प्रसाद शास्त्री, पंडित महेश शास्त्री, पंडित घनश्याम दिवेदी, पंडित राजकुमार तिवारी, पंडित अयोध्या पांडेय ,पंडित श्रीकांत तिवारी,
पंडित गोपाल जोशी, पंडित नरेश दीवान, पंडित रामशरण मिश्रा ,पंडित राजेश दुबे, पंडित जनक प्रसाद दुबे ,पंडित मनीष चौबे ,पंडित दीनानाथ पांडेय सहित परिषद के सदस्य उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी परिषद के मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी ने दी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button