गर्मी आने के पहले ही पानी के लिए त्राहि-त्राहि

धमतरी – डोमा (भखारा) आदर्श ग्राम पंचायत डोमा के सभी वार्डों में नल जल योजना के अंतर्गत पानी दिया जा रहा था। विगत तीन -चार महिनों से वार्ड संख्या 16,17 एवं 18का मुख्य पाइप चोक (जाम) हो गया है। उसको ठीक कराने के लिए सरपंच आदर्श ग्राम पंचायत डोमा, तथा नल जल योजना के संबंधित विभाग में महिनों पहले आवेदन पत्र दिया गया। लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया। चूंकि गर्मी का मौसम आ चुका है और तीनो वार्डों की जनता पीने के स्वच्छ पानी के लिए इधर उधर भटकने को मजबूर हो रहे हैं।निराश होकर मीडिया में यह समाचार प्रकाशित कराया जा रहा है। तीनों वार्डों के वासियों को आशा एवं विश्वास है कि ग्राम पंचायत डोमा के सम्मानित सरपंच एवं संबंधित नल जल योजना के अधिकारी गण त्वरित कार्यवाही करने का कष्ट करेंगे। इन्हीं आशा और विश्वास के साथ प्रार्थी गण –नीलकमल साहू, मोतीलाल साहू, जगेश्वर ध्रुव पारख प्रकाश साहू, जगदीश ध्रुव, लोकेश्वर साहू, इतवारी साहू,पवन साहू, मदनलाल साहू, मोहन लाल साहू,लुकेश्वर साहू एवं समस्त वार्ड वासी ।



