छत्तीसगढ़

हताश होकर हिंसक बयानबाजी कर रहे नेता प्रतिपक्ष – कविंद्र जैन

मोदी तक पहुँचने से पहले करोड़ों देशभक्त लाठियाँ खाने को तैयार

देश से माफी मांगे चरण दास महंत

धमतरी (प्रखर) छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के स्तरहीन बयान पर प्रदेश भर मे तीखी प्रतिक्रिया हुई है । इस पर आक्रोश जाहिर करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष कविंद्र जैन ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के द्वारा सार्वजनिक मंच प्रधानमंत्री मोदी का सर फोड़ने वाला बयान दिया जाना घोर हताशा का परिचायक है । केवल छत्तीसगढ़ ही नही अपितु देश भर मे कांग्रेस मैदान छोड़ चुकी है और अपने अस्तित्व के लिये संघर्ष कर रही है । ज्यादातर कांग्रेसियों का अब अपनी पार्टी से मोहभंग हो चुका है । सांसद से लेकर पंच तक हजारों नेता और जनप्रतिनिधि भाजपा प्रवेश कर रहे हैं । चुनावों मे कांग्रेस को दावेदार नही मिल रहे । जनता ने उन्हे बुरी तरह नकार दिया है यही कारण है कि हताशा मे आकर उनके नेता हिंसक बयानबाजी पर उतारू हो गये हैं । श्री जैन ने कहा कि मोदी जी तक पहुँचने से पहले करोड़ों देश भक्त लाठियाँ खाने को तैयार हैं । श्री महंत मे यदि साहस है तो पहले उनका सर फोड़े । 2024 के आम चुनाव के जब नतीजे आयेंगे तो कांग्रेस का हर बड़ा नेता खुद दीवारों मे अपना सर फोड़ने को मजबूर हो जायेंगे । श्री जैन ने कहा कि इस शर्मनाक बयान के लिये चरण दास महंत को सार्वजनिक रूप से देश से माफी मांगनी चाहिए ।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button