छत्तीसगढ़

बैंक खाता खोलकर महिला से 1.75 करोड़ की धोखाधड़ी, एफआईआर दर्ज

बैंक खाता खोलकर महिला से 1.75 करोड़ की धोखाधड़ी, एफआईआर दर्ज

हरदी। सक्ती थाना क्षेत्र के हरदी गांव में करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. हरदी गांव में महिला का बैंक खाता खुलवाकर तीन व्यक्ति संतोष बंजारे, दिलीप साहू, माइकल साहू ने 1 करोड़ 75 लाख 23 हजार 9 सौ 46 रुपये की धोखाधड़ी की है.

पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ आइपीसी की धारा 420, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है, और जांच की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, हरदी गांव की महिला राजकुमारी बंजारे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि गांव के संतोष बंजारे जनवरी-फरवरी माह 2022 में एचडीएफबी बैंक चाम्पा में खाता खुलवाया. उसने गांव के अन्य लोगों का पासबुक, ATM को अपने साथी दिलीप साहू, माइकल साहू के पास रखकर पीएम किसान योजना में रुपये आएगा कहकर रख लिया.

जब सभी ने पासबुक, एडीएम कार्ड वापस मांगे तो आरोपियों ने नहीं दिया. जिसके बाद दबाव में आकर आरोपियों ने अक्टूबर 2022 में खाता वापस किये. जब रिपोर्टकर्ता ने बैंक से मिनी स्टेटमेंट लिया तो उसके खाते से 1 करोड़ 75 लाख 23 हजार 9 सौ 46 रुपये के लेन-देन की बात सामने आई. फिलहाल, मामले में सक्ती पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले संतोष बंजारे, दिलीप साहू, माइकल साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Author Desk

Related Articles

Back to top button