प्रीतेश गांधी ने मतदाता पुनरीक्षण की वास्तविकता से लक्ष्मण पहलवान सहित प्रबुद्धजनों को कराया अवगत
दोहरी प्रविष्टि, मृत मतदाताओं के नाम और अन्य विसंगतियों को लेकर एसआईआर की आवश्यकता पर रखी बात

प्रीतेश गांधी ने मतदाता पुनरीक्षण की वास्तविकता से लक्ष्मण पहलवान सहित प्रबुद्धजनों को कराया अवगत
दोहरी प्रविष्टि, मृत मतदाताओं के नाम और अन्य विसंगतियों को लेकर एसआईआर की आवश्यकता पर रखी बात
धमतरी। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर देशभर में निर्वाचन आयोग द्वारा महत्वपूर्ण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह कार्यालय मंत्री एवं मां की बात के प्रदेश प्रभारी प्रीतेश गांधी ने धमतरी में खेल क्षेत्र की महत्वपूर्ण हस्ती लक्ष्मण पहलवान सहित समाज के प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर मतदाता सूची पुनरीक्षण की वास्तविकता और इसकी आवश्यकता से अवगत कराया।
इस दौरान प्रीतेश गांधी ने बताया कि मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टियों, निधन हो चुके व्यक्तियों के नाम तथा ऐसे मतदाताओं के नाम दर्ज होने जैसी विसंगतियों की पहचान करना आवश्यक है, जिनकी जानकारी वर्तमान में उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।
उन्होंने प्रबुद्धजनों से इस अभियान की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने और पात्र मतदाताओं के नाम सूची में सुनिश्चित कराने की अपील की। साथ ही लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार के महत्व पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर लक्ष्मण पहलवान सहित क्षेत्र के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।



