छत्तीसगढ़
छग : नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, एक फरार

छग : नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, एक फरार
बिलासपुर। एक नाबालिग से साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। दो युवकों ने 13 साल की नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया है। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट मामला दर्ज किया। वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।



