छत्तीसगढ़

श्रीकृष्ण संगीत महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम 10 अप्रैल को

धमतरी – श्रीकृष्ण संगीत महाविद्यालय धमतरी का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम 10 अप्रैल को शाम 5बजे से महाविद्यालय भवन पुराना जनपद भवन में रखा गया है। जिसमे वरिष्ठ संगीतज्ञ एवम वायलिन वादक पं कीर्ति माधव व्यास भिलाई संगीत चर्चा एवम वायलिन वादन प्रस्तुत करेंगे ।इसके साथ ही महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा गायन वादन एवम नृत्य की विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का निर्देशन रविकांत गजेन्द्र,दीपाली कलिहारी, चमन दास साहू एवम कार्यक्रम के सहयोगी देवेंद्र प्रताप एवम भोजराज साहू कर रहे हैं।कार्यक्रम संचालन मशहूर रंगकर्मी आकाशगिरी गोस्वामी करेंगे।नगर के एवम अंचल के संगीत प्रेमी अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम का लुत्फ उठाये जिसकी जानकारी वीरेन्द्र साहू प्राचार्य श्रीकृष्ण संगीत महाविद्यालय धमतरी ने दी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button