छत्तीसगढ़

सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के जीप को हाईवा ने मारी ठोकर, एक छात्र की मौत, आठ घायल

अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत संबलपुर बायपास तिराहा की घटना

धमतरी – संबलपुर बाईपास तिराहा के पास स्कूल बच्चों से भरी जीप को डंपर में ठोकर मार दी।जिसमें एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जीप में सवार आठ बच्चे घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। इस दौरान स्कूल प्रबंधन की लापरवाही भी सामने नजर आई है।
मिली जानकारी के अनुसार सरस्वती ज्ञान मंदिर बठेना में अध्यनरत बच्चे परीक्षा खत्म होने के बाद जीप से अपने गांव उसलापुर, तेलीनसत्ती जा रहे थे तभी सेहराडबरी के आगे बाईपास मोड़ के पास सामने से आ रही हाईवा ने ठोकर मार दी।जिसमें एक बच्चे सागर ध्रुव पिता घनश्याम ध्रुव 8 साल की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायल बच्चों को तत्काल 108 एंबुलेंस जिला अस्पताल लाया गया। घायलों में ऋषभ ढीढी पिता संदीप, दीपांशु पिता सुरेश, कौशल पिता मनहरण, लक्ष्य पिता नागेश, हुमन दास पिता नागेश, सिद्धार्थ पिता भुनेश, आशी पिता राजेंद्र, वंशराज पिता राजेंद्र हैं। सभी बच्चों के kg1 और kg2 के हैं। इसमें ज्यादातर बच्चे ग्राम उसलापुर के हैं। दो बच्चे तेलीनसत्ती के थे।
सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य रामशरण यादव ने बताया कि सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक परीक्षा का समय रहता है। परीक्षा खत्म होने के बाद जीप में लगभग 18 बच्चे सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। तभी बाईपास मोड़ के पास सामने से आ रही डंपर ने ठोकर मार दी। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई 8 घायल हो गए।

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि बायपास तिराहा के पास सरस्वती ज्ञान मंदिर के बच्चों से भारी जीप को हाईवा ने ठोकर मार दी। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई है। हाईवा को जप्त कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है। जरूरत पड़ने पर स्कूल प्रबंधन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button