छत्तीसगढ़
ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरा युवक गंभीर

ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरा युवक गंभीर
कोरबा। जिले में हादसों का दौर लगातार जारी है, चाहे मुख्य मार्ग की बात हो या फिर बायपास रोड की लगातार सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है. एक बार फिर से तेज रफ्तार ट्रेलर बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में बाइक पर सवार एक बुजुर्ग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. इस हादसे के बाद ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया और देखते ही देखते घटनस्थल पर भीड़ एकत्रित हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक चालक युवक को 108 के माध्यम से पाली के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया
।



