छत्तीसगढ़

शातिर आरोपी ने सेप्टिक टैंक में छिपाया था चोरी का जेवर, गिरफ्तार

शातिर आरोपी ने सेप्टिक टैंक में छिपाया था चोरी का जेवर, गिरफ्तार

जांजगीर। जांजगीर-चांपा में सूने घर में अलमारी के अंदर रखे सोने चांदी के जेवर की चोरी के आरोपी जावादास वैष्णव (19) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी के जेवर को सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया है। इसके पहले भी आरोपी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पूरा मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम सिलादेही ​​​​​​का है।​ चांपा एसडीओपी यदुमणी सिदार ने बताया कि, विनोद कश्यप ने बिर्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। वह अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर 3 अप्रैल को शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शादी से 5 अप्रैल की सुबह घर पहुंचा तो गेट का दरवाजा खुला हुआ था।

Author Desk

Related Articles

Back to top button