छत्तीसगढ़

सिंध युवा विंग द्वारा पुलिस प्रशासन को चेटीचंड त्योहार में सहयोग के लिए पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद

धमतरी (प्रखर) पूज्य पंचायत सिंधी समाज द्वारा 10 अप्रैल को झूलेलाल जन्मोत्सव (चेटीचंड) महोत्सव धूमधाम से मनाया गया और सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी व्यवस्था मे सिंध युवा विंग ने मैनेजमेंट के साथ साथ पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला। सिंध युवा विंग जो की समाज के युवाओं की नवगठित समिति है उन्होंने पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय से मुलाकात कर सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। सिंध युवा विंग के अध्यक्ष मनीष वाधवानी , उपाध्यक्ष कैलाश बख्तानी ,संजय गनवानी पुलिस अधीक्षक महोदय को शाल , बुके देकर ,श्री प्रसाद दे कर आभार प्रकट किया। युवा विंग के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे जिसमे रोहित बख्तानी , रवि होतवानी किशन माधवानी , अमित पिंजानी ,निखिल राहुजा , गुलाब नागवानी ,इशान वाधवानी, मीडिया प्रभारी अजय अंदानी शामिल थे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button