छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस पीएम मोदी से मुकाबला नहीं कर पा रही, इसलिए व्यक्तिगत टिप्पणी कर रही : उपमुख्यमंत्री साव का पलटवार

कांग्रेस पीएम मोदी से मुकाबला नहीं कर पा रही, इसलिए व्यक्तिगत टिप्पणी कर रही : उपमुख्यमंत्री साव का पलटवार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर रहे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर पलटवार करते हुए तंज कसा। साव ने कहा, आज कांग्रेस पार्टी पीएम मोदी से मुकाबला नहीं कर पा रही, इसलिए व्यक्तिगत टिप्पणी कर रही है। कन्हैया कुमार द्वारा पीएम मोदी की तुलना रावण से करने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है। साव ने कहा, कांग्रेस डरी और बौखलाई हुई है। आज गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री बने हैं ये कांग्रेस के लोगों को पच नहीं रहा है। कांग्रेस के नेता गंभीर, अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। कवासी लखमा पर एफआईआर को लेकर साव ने कहा, जो भी कानून का उल्लंघन करेगा, निश्चित रूप से कानून सम्मत कार्यवाही होगी।

राहुल गांधी के आदिवासी समाज को लेकर भाजपा पर लगाए आरोप पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है। साव ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने आदिवासी समाज को हमेशा अपना वोट बैंक समझा। आदिवासी समाज के लिए सभी बड़े काम भाजपा ने किया है। केंद्र में अलग जनजाति विभाग बनाने सहित भाजपा ने आदिवासी समाज की बेटी को राष्ट्रपति बनाया है। राहुल गांधी को ये भी नहीं दिखता तो कहूंगा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आदिवासी समाज को उपेक्षित किया, उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया।

 

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button