छत्तीसगढ़

अब दो मिनट में होगी सिक्योरिटी चेकिंग, एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच में नहीं लगेगा आधा घंटा

अब दो मिनट में होगी सिक्योरिटी चेकिंग, एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच में नहीं लगेगा आधा घंटा

 

रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर अब सुरक्षा जांच के लिए लगने वाली लंबी लाइनों से लोगों को मुक्ति मिलेगी। यहां पर डिजी यात्रा सुविधा की शुरुआत हो रही है। जिससे आध आधे घंटे लाइन में लगतक जांच की प्रक्रिया केवल 2 मिनट में पूरी हो जाएगी। डिजी हवाई यात्रा का ट्रायल शुरू हो गया है।

ट्रायल के बाद इस सुविधा को पूरी तरह से इसे लागू कर दिया जाएगा। फिलहाल यह सुविधा केवल विस्तारा की फ्लाइट के लिए शुरू की गई है। रायपुर एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा के लिए टर्मिनल बिल्डिंग के डिपार्चर गेट, सिक्युरिटी होल्ड एरिया और बोर्डिंग गेट पर डिजी स्कैनर लगाए गए हैं। विस्तारा एयरलाइन से ट्रायल के बाद डिजी यात्रा की सुविधा इंडिगो एयरलाइंस में भी शुरू की जाएगी।

फिलहाल इंडिगो कंपनी की वेबसाइट डाउन है. जिस कारण विमानन कंपनी ने घोषणा की है कि अभी डिजी यात्रा और सेल्फ बैगेज ड्राप की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकेगी। डिजी यात्रा से यात्रियों के समय में काफी बचत होती है। अप्रैल के अंत तक देश के 14 एयरपोर्ट पर भी यह सुविधा शुरू की जाएगी। सरकार ने डिजी यात्रा में शामिल करने के लिए 11 एयरपोर्ट को चुना है। जिसमें चेन्नई, भुवनेश्वर, कोयंबटूर, इंदौर, बागडोगरा, चंडीगढ़, रांची, नागपुर, पटना, रायपुर, श्रीनगर, विशाखापत्तनम आदि शामिल हैं।

वर्तमान में डिजी हवाई यात्रा दिल्ली, बैंगलुरू, वाराणसी, कोलकाता, विजयवाड़ा, पुणे, मुंबई, कोचीन, अहमदाबाद, लखनऊ,जयपुर और गुवाहाटी में चल रही है। डिजी यात्रा की सुविधा में समय की बचत होती है। इस सुविधा के लिए यात्रियों को मोबाइल में डिजी यात्रा एप डाउनलोड करना होता है।

इसके साथ ही सरकार ई-पासपोर्ट आधारित नामांकन भी शुरू करने जा रही है। जिससे विदेशी नागरिकों को भी डिजी यात्रा का लाभ मिल सकेगा। 2022 से 2023 के बीच डिजी यात्रा एप का इस्तेमाल करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button