छत्तीसगढ़राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने कहा – नक्सलियों से शांति वार्ता के लिए तैयार, भूपेश बघेल के बयान पर किया पलटवार

मुख्यमंत्री साय ने कहा – नक्सलियों से शांति वार्ता के लिए तैयार, भूपेश बघेल के बयान पर किया पलटवार

रायपुर। कांकेर में नक्सली मुठभेड़ को लेकर CM विष्णु देव साय ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। कांकेर के जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ हुई, जिसमें 29 नक्सली मारे गए। छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक सफलता है। इसके लिए जवानों को बधाई देता हूं।

सीएम साय ने कहा, माओवादी लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य में थे। इस बार बड़ी वारदात की कोशिश में थे, जिसे जवानों ने नाकाम कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का लक्ष्य है बस्तर नक्सल मुक्त हो। नक्सलियों से वार्ता को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, बार-बार हमारे गृह मंत्री बोल चुके हैं, वीडियो कांफ्रेंसिंग से चर्चा कर सकते हैं। सीएम होने के नाते मैं भी कहना चाहता हूं कि शांति वार्ता के लिए हम तैयार हैं। उनके साथ भी न्याय किया जाएगा।
कवर्धा में दिए पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, हर चीज में प्रश्न चिन्ह खड़ा करना ठीक बात नहीं है। सर्जिकल स्ट्राइक को काल्पनिक कहा, यह घटना तो उनके ही प्रदेश की है, कैसे उस पर सवाल उठा सकते हैं। यह घटना अगर फर्जी है तो प्रमाणित करें, सबूत दें।

Author Desk

Related Articles

Back to top button