छत्तीसगढ़

श्रमिकों को प्रधानमंत्री की लोक कल्याणकारी- जनहितैषी योजनाओं से अवगत कराने पहुंचे भाजपाई

सबका साथ सबका विकास में समाहित है मोदी के रोजगार की गारंटी-: प्रीतेश गांधी

आत्मनिर्भर भारत का आधार स्तंभ है नारीशक्ति -: प्रियंका सिन्हा

धमतरी (प्रखर) गांव-गांव में इन दोनों रोजगार गारंटी के माध्यम से मजदूरों को रोजगार देने के पवित्र सोच के साथ रोजगार गारंटी योजनाओं का कार्य प्रारंभ हैं। इसी दरमियान श्रमिकों को केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की विभिन्न लोक कल्याणकारी व जनहितैषी योजनाओं से अवगत कराने के लिए प्रीतेश गांधी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा छत्तीसगढ़, राजेंद्र शर्मा पूर्व सभापति नगर निगम धमतरी, श्रीमती प्रियंका राजीव सिन्हा पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत पहुंच कर देश में वर्तमान समय में समग्र समस्याओं के समाधान हेतु फिर से मोदी की गारंटी को स्वीकार करने की बात कही। श्री गांधी ने कहा कि जनता को रोटी कपड़ा और मकान देना प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व है और इस जिम्मेदारी का निर्वाहन रोजगार गारंटी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।यह कार्य सबका साथ, सबका विकास में सम्यक रूप से समाहित है। वहीं प्रियंका गांधी द्वारा केंद्र सरकार के महिलाओं को केंद्रित करके बनाई गई। विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि भारत की आर्थिक प्रगति में नारी शक्ति अपना योगदान देकर आत्मनिर्भर भारत का आधार स्तंभ बन सकती है। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से नरेन्द्र साहू सरपंच , प्रियंका सिन्हा, राजीव सिन्हा ,रामकृष्ण ध्रुव , अशोक साहू , विश्राम साहू ,अर्जुन साहू ,जीवन साहू ,भगत साहू ,रामनारायण साहू ,अमृत धृब ,तिरिथ साहू ,राजेश कुंजाम, सन्दीप साहू ,उदे राम साहू ,प्रदीप सिन्हा ,मानिक सिन्हा ,हेमन्त साहू, श्यामा साहू, दीपा साहू ,कामिनी भूलिन ,बीसन्तिन ,कमला दिनेश्वरी ,सुमन ,अगाशा ,सन्तोषी ,शकुन,सतरूपा ,अनीता ,हेमा ,लक्ष्मी ,जुमबाई,फुलमत,कुन्ती ,टिकेश्वरी ,दुलारिन , विश्वासा, गनेशिया, बिशन उपस्थित थे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button