छत्तीसगढ़

कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका, पूर्व विधायक व IAS रहे शिशुपाल सोरी ने पार्टी छोड़ी, बीजेपी में होंगे शामिल

धमतरी (प्रखर) विधानसभा चुनाव में हार के बाद से ही कांग्रेस में हाहाकार मचा हुआ है। कांग्रेस पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व विधायक व पूर्व IAS शिशुपाल सोरी ने भी पार्टी छोड़ दी है। पूर्व विधायक और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शिशुपाल शोरी अब भाजपा ज्वाइन करेंगे। आज ही शाम में वो भाजपा ज्वाइन करेंगे। सोरी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता लेंगे।
शिशुपाल शोरी ने कांग्रेस पार्टी की छोड़ने को लेकर मीडिया में बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की खराब नीति और अनदेखी से आहत होकर वे भाजपा प्रवेश करने जा रहे हैं।शिशुपाल को पिछली कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला हुआ था। IAS से रिटायरमेंट के बाद कांग्रेस में शामिल हुए शिशुपाल सोरी 2018 में विधायक चुने गये थे। वो आदिवासी समाज में भी काफी सक्रिय रहे हैं। कांकेर में दूसरे चरण का चुनाव होना है, उसके ठीक पहले शिशुपाल सोरी का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका है।

आपको बता दें कि पूर्व IAS व विधायक शिशुपाल शोरी कांकेर के पंचायत डुमाली के रहने वाले हैं। 1972 में नरहर देव स्कूल से 12वीं तक की शिक्षा उन्होंने हासिल की है। 1983 में मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विक्रम विश्वविद्यालय से शिशुपाल शोरी ने स्नातक की उपाधि ली। फिर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर वे राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर बन गए। बाद में उन्हें IAS अवार्ड हुआ, 2007 में वे दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर बने।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button