छत्तीसगढ़

पूर्व आइएएस टुटेजा की आज पेशी, विवेक ढांढ पर कसा शिकंजा

पूर्व आइएएस टुटेजा की आज पेशी, विवेक ढांढ पर कसा शिकंजा

2000 करोड़ का शराब घोटाला पर हो रहे नित नए खुलासे

रायपुर. छत्तीसगढ़ में हुए दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को आज ईडी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा. उन्हें एसीबी और ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया है.

अनिल टुटेजा की गिरफ्तारी के बाद बचाव पक्ष के वकील ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कोर्ट से अपील की कि अनिल की तबीयत खराब है। उन्हें घर का खाना उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही अनिल को उनकी जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इसके अलावा अनिल से रात में पूछताछ नहीं किए जाने की भी मांग की है।

बता दें कि कोर्ट ने अनिल टुटेजा को एक दिन के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का फैसला सुनाया है. आबकारी घोटाला मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और यश टुटेजा अपना बयान दर्ज करवाने के लिए एसीबी और ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान ईडी की टीम अनिल टुटेजा और यश टुटेजा को एसीबी और ईओडब्ल्यू ऑफिस से अपनी कार में बैठाकर रवाना हो गई थी। यह कार्रवाई ईडी के छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय ने की है। यह केस हाल ही में जांच एजेंसी ने अपने हाथ में लिया है।

जानें क्या हैं दो हजार करोड़ का शराब घोटाला
ईडी की जांच के मुताबिक, पूर्व कांग्रेस सरकार में उच्च स्तरीय अधिकारियों, निजी व्यक्तियों और राजनीतिक अधिकारियों वाला एक सिंडिकेट काम कर रहा था। छत्तीसगढ़ में शराब व्यापार में बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया। साल 2019-22 में दो हजार करोड़ रुपये से अधिक काले धन की कमाई हुई। मनी लॉन्ड्रिंग मामला 2022 में दिल्ली की एक अदालत में दायर आयकर विभाग की चार्जशीट से उपजा है।

पूर्व की कांग्रेस सरकार पर आरोप है कि सीएसएमसीएल (शराब की खरीद और बिक्री के लिए राज्य निकाय) से शराब खरीदने के दौरान रिश्वतखोरी हुई। प्रति शराब मामले के आधार पर राज्य में डिस्टिलर्स से रिश्वत ली गई और देशी शराब को ऑफ-द-बुक बेचा गया। ईडी के मुताबिक, डिस्टिलर्स से कार्टेल बनाने और बाजार में एक निश्चित हिस्सेदारी की अनुमति देने के लिए रिश्वत ली गई थी। सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड भी संदेह के घेरे में हैं. उनसे भी पूछताछ हो सकती है.

 

इससे पहले हो चुकीं ये 3 बड़ी गिरफ्तारियां

आपको बता दें इससे पहले कारोबारी अनवर ढेबर (Anwar Dhebar) और अरविंद सिंह (Arvind Singh) को जेल भेज दिया गया। वहीं बिहार से गिरफ्तार एपी त्रिपाठी (AP Tripathi) ईओडब्ल्यू (EOW) की रिमांड पर हैं, उन्हें 25 तारीख तक रिमांड में भेजा गया है और पूछताछ की जा रही है।
कौन हैं अनिल टुटेजा

अनिल टुटेजा एक आईएएस अधिकारी के तौर पर अपनी सेवा दे चुके हैं और साल 2023 में रिटायर हुए थे। अनिल टुटेजा ने 2003 में यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। वे राज्य के उद्योग और वाणिज्य विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात भी थे।
क्या है शराब घोटाला?

छत्तीसगढ़ में एक बड़ा शराब घोटाला (CG Liquor Scam Case) सामने आया, जिसमें कई बड़े अधिकारी, पदाधिकारियों के शामिल होने के नाम सामने आया। ईडी की जांच के अनुसार, पिछली कांग्रेस सरकार में बड़े स्तर के अधिकारियों, निजी व्यक्तियों और राजनीतिक अधिकारियों वाला एक सिंडिकेट काम कर रहा था।

ईडी के मुताबिक, 2019 और 2022 के बीच कुछ अनियमितताएं सामने आईं जब राज्य संचालित शराब रिटेलर सीएसएमसीएल (CSMCL) के अधिकारियों ने डिस्टिलर्स से रिश्वत ली थी। पिछले साल जुलाई में जांच एजेंसी ने मामले में एक चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें दावा किया गया कि 2019 में शुरू हुए कथित शराब घोटाले में 2,161 करोड़ का पैसा भ्रष्टाचार से जनरेट हुआ था।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button