छत्तीसगढ़

बाबू पंढरीराव कृदत्त की 104वीं जयंती पर चित्र प्रदर्शनी और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कल


धमतरी। राष्ट्रवाद के प्रणेता बाबू पंढरीराव कृदत्त की 104वीं जयंती के अवसर पर धमतरी में चित्र प्रदर्शनी एवं छात्र-छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बाबू पंढरीराव कृदत्त स्मृति मंच द्वारा किया जा रहा है, जिसमें शहर के विद्यार्थियों और नागरिकों की सहभागिता रहेगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से बाबू पंढरीराव कृदत्त के जीवन, उनके विचारों तथा समाज के लिए किए गए योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं निबंध प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थियों को उनके विचारों और कार्यों को समझने और व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता का विषय “धमतरी क्षेत्र में बाबू जी द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज सेवा में योगदान” रखा गया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांत संचालक बिसरा रामजी यादव उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवाजी राव कृदत्त  करेंगे।
यह कार्यक्रम कल दोपहर 3 बजे से शहीद वीर नारायण सिंह सामुदायिक भवन, नगर पालिक निगम धमतरी (विंध्यवासिनी वार्ड) में आयोजित होगा।
आयोजन की जिम्मेदारी महापौर रामू रोहरा के मार्गदर्शन में बाबू पंढरीराव कृदत्त स्मृति मंच, धमतरी द्वारा निभाई जा रही है। आयोजकों ने शहर के विद्यार्थियों, बुद्धिजीवियों और नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बाबू पंढरीराव  कृदत्त के विचारों को जानने और उनसे प्रेरणा लेने की अपील की है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button