छत्तीसगढ़

23 को होगा प्रधानमंत्री जी का आगमन निरंतर विजय मोटवानी कर रहे हैं सभा स्थल का मॉनिटरिंग

धमतरी- (प्रखर) विश्व पटल पर भारत का परचम लहराने वाले देश की यशस्वी प्रधानमंत्री जी का आगमन धमतरी श्यामतराई में 23 अप्रैल को हो रहा है, सभा स्थल में तीव्र गति से कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है कार्यक्रम को पूर्ण रूप से भव्य ऐतिहासिक बनाने कार्यकर्ताओं में जोश उत्साह हैं जोकि एक ऐतिहासिक महासभा होगा, प्रधानमंत्री की आगमन एवं स्थल चयनित होने के उपरांत निरंतर पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष एवं आमापारा वार्ड पार्षद विजय मोटवानी सभा स्थल का निरीक्षण करते हुए सभी सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं,विजय मोटवानी सभा स्थल में खड़े होकर मॉनिटरिंग करते हुए साफ-सफाई से लेकर टेंट व्यवस्था, मंच व्यवस्था, हेलीपैड निर्माण एवं कार्यकर्ताओं के आगमन की पूरी तैयारी कर रहे हैं। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए विजय मोटवानी ने बताया कि सन 2014 में चुनाव प्रचार के दरमियान पहली बार मान. नरेंद्र मोदी का आगमन हुआ था, प्रधानमंत्री बनने के उपरांत पहली बार धमतरी की धर्मधारा में यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी का आगमन हो रहा है, इस आगमन को ऐतिहासिक बनाने के कांतिलाल बोथरा कोमल सर्वा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कर्मठ कार्यकर्ता लगे हुए हैं। श्री मोटवानी ने आगे कहा कि धर्म की नगरी धमतरी की धरा में विश्वपटल के सबसे बड़े नेता माननीय मोदी जी का आगमन हो रहा है जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है, प्रधानमंत्री जी ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में देश के विकास में एक नई गाथा लिखी है जो की स्वर्णिम है।भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ता अपने नेता को देखने को ललाईत है, जोकि संघर्ष से सफलता का पर्याय है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button