छत्तीसगढ़

स्ट्रांग रूम किया गया सीलस्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात

मतगणना 4 जून को होगी

धमतरी (प्रखर) लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत जिले में मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान के पश्चात सभी मशीनों को आने के बाद महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री रामप्रभु उदाई, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी और राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पॉलिटेक्निक कालेज रुद्री में स्ट्रांग रूम को सील किया गया। स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात हैं। प्रशासन द्वारा स्ट्रांग रूम को सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है। जिसके लिए मॉनिटरिंग कक्ष बनाया गया है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी  जी आर मरकाम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि मतगणना 4 जून को होगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button