छत्तीसगढ़

गर्भवती महिला को ला रहे थे जिला अस्पताल, रास्ते में एंबुलेंस में हुआ डिलीवरी, जच्चा बच्चा स्वस्थ

रक्तदान समुह की थी एम्बुलेंस

धमतरी(प्रखर) रविवार सुबह रक्तदान एम्बुलेंस ग्रुप के एंबुलेंस से गर्भवती महिला को जिला अस्पताल लाया जा रहा था। शहर पहुंचने के बाद घड़ी चौक के पास दर्द बढ़ा और महिला का एंबुलेंस में ही प्रसव हो गया। महिला को बेटी हुई है जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
बताया गया कि ग्राम गोपालपुरी के धर्मेंद्र साहू की पत्नी इशा साहू गर्भवती थी। अस्पताल लाने के लिए रक्तदान ग्रुप के सदस्य पप्पू साहू के एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया जा रहा था। एंबुलेंस में महिला की सास परमा बाई साहू और मितानिन चूड़ामणि देवदास मौजूद थी। शहर पहुंचने के बाद घड़ी चौक में दर्द बढ़ा गया। मितानिन और सास के सहयोग से एंबुलेंस में ही प्रसव किया गया। ईशा को बेटी हुई है, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। प्रस्ताव के बाद दोनों को जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। रक्तदान ग्रुप के शिवा प्रधान ने बताया कि एंबुलेंस सेवा संस्था लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। सभी सदस्य एंबुलेंस के क्षेत्र में अपना विशेष सहयोग देकर मानवता का परिचय दे रहे हैं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button