छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 11वां दिन, मुख्यमंत्री के विभागों की अनुदान मांगों पर होगी चर्चा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 11वां दिन, मुख्यमंत्री के विभागों की अनुदान मांगों पर होगी चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 11वां दिन है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों की अनुदान मांगों पर भी सदन में चर्चा की जाएगी। आज सदन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। प्रश्नकाल के दौरान खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। साथ ही सदन में राज्यपाल द्वारा लौटाए गए एक विधेयक की सूचना भी पढ़ी जाएगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button