भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा सडक़ दुर्घटना में घायल

भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा सडक़ दुर्घटना में घायल
धमतरी में हुई घटना, होंठ में चार टांके लगे
धमतरी (प्रखर)। भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा रविवार को धमतरी में बुलेट से जाते वक्त सडक़ दुर्घटना के शिकार हो गये। जिसमें श्री रोहरा के होंठ में चार टांके लगे हैं। वे खतरे से बाहर हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा (जगदीश रोहरा) रविवार को दोपहर 12 बजे अपनी बुलेट में सवार होकर धमतरी के अम्बेडकर चौक से रूद्री की ओर जा रहे थे। तभी सेंट मैरी स्कूल के सामने तेज रफ्तार से आ रही मोटर सायकल चालक को बचाने के दौरान प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा बुलेट के स्लिप होने से नीचे गिर गये। घटना में श्री रोहरा के होंठ कट गये। इसके अलावा माथे व हाथ में हल्की चोंटे आई हैं। घटना के बाद आसपास खड़े लोगों ने श्री रोहरा को लहूलुहान हालत में उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां होंठ में चार टांके लगाये गये। सिटी स्केन समेत अन्य उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। श्री रोहरा महालक्ष्मी ग्रीन निवास में आराम कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल और उनके घर में मिलने वाले लोगों की भीड़ लगी रही। श्री रोहरा ने कहा कि लोगों के आशीर्वाद उनके साथ रहा जिसके कारण उन्हें कोई बड़ा जख्म नहीं पहुंचा।



