राजनीति

कांग्रेस के साथ हुआ खेला, उम्मीदवार ने वापस लिया अपना नमांकन, भाजपा में शामिल

कांग्रेस के साथ हुआ खेला, उम्मीदवार ने वापस लिया अपना नमांकन, भाजपा में शामिल

इंदौर। लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इंदौर से कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नमांकन वापस ले लिया है। उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के साथ कलेक्टर जाकर नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापस लेने के बाद अक्षय सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दें कि, अक्षय कांति बम के सामने मैदान में भाजपा के सांसद शंकर लालवानी खड़े है। इस बात की जानकारी बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांती बम के साथ एक सेल्फी ट्वीट करते हुए लिखा- कैलाश विजयवर्गीय ने किया ट्वीट लिखा –इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम जी का माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, मुख्यमंत्री मोहन यादव जी व प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा जी के नेतृत्व में भाजपा में स्वागत है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button