छत्तीसगढ़

कुरुद की कांग्रेस नेत्री तारणी चन्द्राकर बिलासपुर लोकसभा की प्रभारी बनी

धमतरी – पुरे देश में लोकसभा चुनाव चल रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों में दो चरण का मतदान हो चुका है अब तीसरे चरण का मतदान 7 तारीख को होगा। जिसमें प्रचार प्रसार की कमान कुरुद क्षेत्र की कांग्रेस नेत्री तारणी नीलम चन्द्राकर को सौंपी गई है।
प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, सहप्रभारी विजय जांगिड़ प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के अनुशंसा से तारणी चन्द्राकर को बिलासपुर लोकसभा का चुनाव प्रचार प्रभारी बनाया गया है। जो लगातार कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव के प्रचार और प्रबंधन में 1 से 5 तारीख तक विधानसभावार डोर टु डोर सघन जनसंपर्क और सभा का आयोजन करेगी।जिसके तहत 1 तारीख को बेलतरा विधानसभा क्षेत्र, 2 को बिल्हा 3 कोटा, 4 तखतपुर और 5 मई को शाम 5 बजे तक प्रचार किया जाएगा ।
उक्त जिम्मेदारी मिलने पर तारिणी चंद्राकर ने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पार्टी हाईकमान ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पुरे जिम्मेदारी के साथ निभाएंगी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button