छत्तीसगढ़

भाजपा गंगरेल मंडल की अहम बैठक, प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां तय


धमतरी- भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल की महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष मोनिका देवांगन के नेतृत्व में उनके निवास स्थान पर आयोजित की गई। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा सफल आयोजन का संकल्प लिया गया।
बैठक में मंडल बैठक प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम जायसवाल सहित मंडल प्रभारी और व्यवस्था प्रभारियों की विशेष उपस्थिति रही। प्रशिक्षण वर्ग को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आवास, भोजन, पंजीयन, मंच व्यवस्था, स्वागत, अतिथि सत्कार, स्वच्छता, पेयजल और चिकित्सा सुविधा जैसी विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और जिम्मेदारियां तय की गईं।
प्रभारी द्वारा सभी व्यवस्था प्रभारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए गए, ताकि प्रशिक्षण वर्ग अनुशासित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में मंडल प्रभारी श्यामा नरेश साहू, सह प्रभारी उमेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश गोलछा, ऋषभ देवांगन, मंडल महामंत्री चंद्रहास जैन, हेमंत साहू सहित अनीता यादव, मुकेश यादव, बुद्धेश्वर कंवर, उमेंद्र सिन्हा, हुमन यादव, रमेश निषाद, बालकृष्ण निषाद, उमेश मसीह, पिंकू जागेंद्र साहू, कैलाश देवांगन, अनीश देवांगन, धीरेंद्र सिंह निप्पी, टिकेश्वरी साहू, पवित्रा दीवान, कीर्तन साहू, धर्मराज सिन्हा, दीपक साहू, अजय गार्ड़िया, दुष्यंत सिन्हा, गिरधारी लाल देवांगन, राहुल मानिकपुरी, तोमेश साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button