छत्तीसगढ़

महिला को हाथी ने कुचला हुई मौत,तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी महिला

केरेगांव रेंज के ग्राम डोकाल की घटना

धमतरी – हाथियों का हब बन चुका धमतरी नुकसानदायक भी साबित होने लगा है। लंबे समय से केरेगांव धमतरी रेंज में हाथियों की मौजूदगी नहीं थी। अचानक बुधवार की रात कांकेर तरफ से एक हाथी पहुंचा और आतंक मचाते हुए गुरुवार की सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला की जान ले ली।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डोकाल निवासी सुरेखा बाई 42 वर्ष अपने पति कीर्तन सूर्यवंशी के साथ 2 मई गुरुवार की सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने कक्ष क्रमांक 108 डोकाल के जंगल गई हुई थी।उनके साथ अन्य ग्रामीण भी तेंदूपत्ता तोड़ाई के लिए गए हुए थे। इसी दौरान एक हाथी अचानक आ गया और सुरेखा को सूंड से खींचकर पटक दिया। पैर से दबा भी दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद पति कीर्तन को भी दौड़ाया कीर्तन ने पेड़ में चढ़कर अपनी जान बचाई। इसके बाद एक अन्य ग्रामीण को भी दौड़ाया वह भाग कर अपनी जान बचा लिया। इसी दौरान जब लोग चिल्लाने लगे तो हाथी जंगल की ओर घुस गया। तत्काल इसकी सूचना केरेगांव पुलिस को दी गई।शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
इस संबंध में केरेगांव रेंजर ओंकार सिन्हा ने बताया कि तेंदूपत्ता तोड़ाई का काम गुरुवार से शुरू हो गया है। डोकाल के दंपत्ति तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए जंगल गए हुए थे। इसी दौरान कांकेर तरफ से आया एक हाथी ने सुरेखा बाई को अपनी चपेट में ले लिया जिसकी मौत हो गई। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तात्कालिक सहायता राशि 25000 परिजनों को दी जाएगी। इसके बाद प्रकरण बनाकर मुआवजा भी दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि कांकेर की ओर से अचानक लगभग 30 से 35 किलोमीटर दूरी तय कर यह हाथी आया था।आगे नारहरा के आगे दक्षिण सिंगपुर की ओर चला गया है। जंगल में लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button