लव मैरिज से नाराज भाईयों ने जीजा की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया, मृतक की बेटी ने दिया बयान
लव मैरिज से नाराज भाईयों ने जीजा की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया, मृतक की बेटी ने दिया बयान
बिलासपुर। लव मैरिज से नाराज भाईयों ने जीजा की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया। इस मामले में पुलिस ने घटना के दो घंटे बाद आरोपी दोनों सालों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही दोनों पक्षों के बीच जमीन संबंधी विवाद भी चल रहा था। पुलिस हत्या के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।
बिलासपुर के सीपत पुलिस ने मीडिया को बताया कि रविवार की सुबह 6 बजे सूचना मिली कि ग्राम खैरा डगनिया के कोसम बाड़ी खेत के एक पेड़ में लाश लटक रही है। पास में स्कूटी भी पड़ी है। सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मृतक सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा निवासी दौलत राम कौशिक (58) के रूप में पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजन से संपर्क किया। पूछताछ में परिजन ने बताया कि बीते शनिवार की शाम 5.30 बजे दौलत राम घर से स्कूटी लेकर ग्राम डंगनिया जाने की बात बोलकर निकला था।
हत्या कर सबूत मिटाने का प्रयास किया
मृतक की बेटी हेमलता कौशिक का आरोप है कि पिता दौलत राम कौशिक पर पहले जानलेवा हमला किया गया है। धारदार हथियारों से वार कर हत्या की गई है। इसके बाद सबूत मिटाने के प्रयास में गले में रस्सी बांधकर घसीटते हुए पेड़ पर लटकाया गया है। घटना स्थल के आसपास स्कूटी, पिता के चप्पल, चश्मा मिला है। साथ ही कपड़े भी फटे हुए हैं।
मृतक की दो पत्नी हैं
पूछताछ में पता चला कि मृतक दौलत राम की दो पत्नी हैं। एक पत्नी के संतान है और दूसरी पत्नी की नहीं है. बताया जा रहा है कि दूसरी पत्नी के पिता के साथ ही जमीन विवाद था. दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. खेत में फसल उगाने को लेकर कई बार झगड़ा हो चुके थे।



