राष्ट्रीय

लेट लतीफी : एयर इंडिया ने भारी गर्मी में यात्रियों को बिना एसी 8 घंटे तक कैद रखा, कई लोग बेहोश

लेट लतीफी : एयर इंडिया ने भारी गर्मी में यात्रियों को बिना एसी 8 घंटे तक कैद रखा, कई लोग बेहोश

नई दिल्ली। एक ओर देश के विभिन्न राज्यों में इस वक्त भीषण गर्मी देखने को मिल रही है तो वहीं, दूसरी ओर फ्लाइट्स की लेट लतीफी के कारण यात्रियों को भी गर्मी से परेशान होना पर रहा है। अब खबर आई है कि दिल्ली की तपतपाती गर्मी में एयर इंडिया ने दिल्ली एयरपोर्ट पर 8 घंटे तक यात्रियों को बिना एसी के कैद रखा। इस कारण कई यात्री बेहोश तक हो गए हैं। इस घटना के सामने आने के बाद से हंगामा मचा हुआ है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को एयर इंडिया की एक फ्लाइट पैसेंजर्स को बैठाने के बाद 8 घंटे लेट हो गई। इस दौरान फ्लाइट में AC भी बंद था। इस बड़ी लापरवाही के कारण कई पैसेंजर्स फ्लाइट में बेहोश हो गए। जब इस घटना के होने पर फ्लाइट के अंदर यत्रियों ने आक्रोश जताया तब जाकर सभी लोगों को फ्लाइट से बाहर निकाल दिया गया।

दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई ये घटना एयर इंडिया की फ्लाइट AI 183 की है। दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट गुरुवार दोपहर 3:20 बजे दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली थी। यह फ्लाइट अब करीब 20 घंटे की देरी से आज शुक्रवार को रवाना होगी। इस घटना पर भड़के कई पैसेंजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एयर इंडिया को टैग कर नाराजगी जताई है।

एक यात्री ने इस घटना के बारे में शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि देर रात हमें होटल में शिफ्ट किया गया और आज सुबह 8 बजे एयरपोर्ट आने की जानकारी दी गई है। अब सभी एयरपोर्ट आए हैं, तो वापस होटल जाने के लिए कहा गया है। दो घंटे में यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचे हुए 24 घंटे हो जाएंगे।

इस पूरी घटना पर एयर इंडिया के सूत्रों ने कहा है कि तकनीकी समस्या के कारण उड़ान में देरी हुई क्योंकि हम अपने यात्रियों की सुरक्षा चिंताओं को प्राथमिकता देते हैं। उड़ान को आज दोपहर के लिए रिशेड्यूल किया गया है। जो लोग रिफंड लेना चाहेंगे उन्हें दिया जाएगा। रिशेड्यूल का विकल्प भी दिया गया है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button