छत्तीसगढ़

सेवा निवृत्त हुए सउनि.छत्तर साय बरिहा को पुलिस अधीक्षक ने शाल-श्रीफल एवं उपहार देकर किये ससम्मान विदाई

सहा.उप निरीक्षक बरिहा ने 38 वर्ष 04 माह तक दी पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं

धमतरी (प्रखर) पुलिस विभाग में सेवानिवृत्त हो रहे सउनि.छत्तर साय बरिहा ने लगातार 38 वर्ष 04 माह तक अपनी सेवाएं देकर शुक्रवार 31 मई 2024 को अपनी अधिवार्षिकी सेवा पूर्ण करने पर पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। सेवा निवृत्त सउनि.बरिहा जिला राजनांदगांव में वर्ष 1986 में आरक्षक पद में भर्ती होकर अपनी सेवाएं दी और पदोन्नति प्राप्त कर धमतरी जिले में प्रआर. से सहा.उप निरीक्षक के पद पर पद्दोन्नत होते हुए आज सेवानिवृत्त हुए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  द्वारा सेवानिवृत हुए सहा.उप निरीक्षक को प्रशस्ति पत्र, उपहार भेंट व शाल ओढ़ाकर भाव-भीनी विदाई दी गयी तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हुए समस्त पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्ति की शुभकामनाऐं दी गयी।

विदाई समारोह में उप पुलिस अधीक्षक श्र भावेश साव,डीएसपी.नक्स.ऑप्स आर.के.मिश्रा,एसआरसी.श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव,स्टेनो  अखिलेश शुक्ला,रीडर सउनि.दिनेश चंदेल एवं सेवा निवृत्त सउनि.के परिजन,ए्वं पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कार्यालय धमतरी के अधिकारी/कर्मचारियों ने अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी गई l

Author Desk

Related Articles

Back to top button