अग्नि शमन व आपात कालीन सेवा नगर सेना के द्वारा बालगृह बालक धमतरी में अग्नि शमन यंत्रो के प्रयोग की विधी के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया

धमतरी (प्रखर) अग्निशमन अधीक्षक शोभा ठाकुर के निर्देशानुसार आपात कालीन सेवा के अग्नि दुर्घटना प्रशिक्षण के अंतर्गत घरेलु / आग/गैस सिलेण्डर/ ईधन व इलेक्ट्रीसिटी (शॉट सर्किट) के आग से निपटने हेतु अग्नि शमन यंत्र के उपयोग करने की विधि का उपयोग करके प्रेक्टिकल (प्रयोग) के माध्यम से में संस्था के संस्थागत बालको व कार्यरत अधिकारी/कर्मचारीयों को विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। साथ ही अग्नि शमन व आपात कालीन सेवा की वाहन के माध्यम से भीषण आग से निपटने हेतु पानी से आग बुझाने की प्रक्रिया से प्रयोग कर अवगत कराया गया। संस्था के कर्मचारीयो/बालको ने भी अग्नि शमन यंत्र व गैस सिलेण्डर के आग से बचाव हेतु यंत्रो के उपयोग कर विधि से अवगत प्रयोग कर देखा गया ।
जिसमें अग्नि शमन व आपात कालीन सेवा नगर सेना जिला धमतरी के शितेश पवार, (फायरमैन), भरत ठाकुर (फायरमैन), देवेन्द्र साहू (फायरमैन), व दिलीप निषाद की संयुक्त टीम के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बालगृह के सभी बालक व कर्मचारी उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त किये।



