छत्तीसगढ़

छग : कुएं में गिरी लकड़ी को निकालने की कोशिश में पांच की मौत

छग : कुएं में गिरी लकड़ी को निकालने की कोशिश में पांच की मौत

 

 

जांजगीर-चांपा। गिरी लकड़ी को निकालने के फेर में शख्स कुएं में उतरा बाहर नहीं निकला, जिसे निकालने के फेर में कुएं में एक-एक उतरे चार लोग भी मौत के गाल में समा गए.

 

घटना बिर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव किकिरदा की है. दरअसल, लंबे समय से ढके होने के कारण कुएं में बनी जहरीला गैस की वजह से उतरे लोगों की मौत हो गई. मृतकों ने रामचंद्र जायसवाल, रमेश पटेल, जितेंद्र पटेल, राजेंद्र पटेल और टिकेश्वर चंद्र शामिल है.

 

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर बिर्रा पुलिस पहुंच गई है. इसके साथ एसडीआरएफ और एफएसएल की टीम बुलाई गई है. एसडीआरएफ की टीम आने पर पांचों के शव को कुएं से निकाला जाएगा. मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुटी हुई है.

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button