डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के 123 वी जन्म जयंती पर पर भाजपाइयों ने किया वृक्षारोपण
दुनिया ग्लोबल वार्मिंग से बचाने प्रधानमंत्री जी ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का अभिनव आह्वान: रामू रोहरा
मां के नाम से लगे पेड़ से बढ़ेगा लगाव : अविनाश दुबे

धमतरी (प्रखर) भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती के अवसर पर भाजपाइयों ने भाजापा राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत विवेकानंद वार्ड में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने कहा है कि एक पेड़ मां के नाम के आह्वान से बच्चों का पर्यावरण से जुड़ाव बढ़ेगा. इसमें पालकों और शिक्षकों को शामिल करने से निश्चित ही बड़े पैमाने पर पौधारोपण हो सकेगा.
सभी लोग मां के नाम पर पेड़ लगाएंगे इसलिए इसकी देखरेख और रखरखाव की जिम्मेदारी सुनिश्चित होगी.ऐसे जगह जहां सुरक्षा के उपाय है,उनके किनारे-किनारे छायादार पेड़ जैसे नीम, गुलमोहर, करंज,अशोक,अर्जुन लगाए जाने चाहिए यह बातें भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने कहीं। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपने आवास के पास एक पेड़ लगाया ।इसी श्रृंखला में मैंने आज विवेकानंद कालोनी पर पेड़ लगाया है। इस अभियान के लिए प्रदेशवासियों की ओर से पीएम का हृदय से आभार प्रकट करते हुए अभिनंदन करता हूं।
नेताप्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा विजय मोटवानी ने कहा कि देशवासियों को ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी चुनौतियों से बचने के लिए पूरे देश में प्रधानमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का अभिनव आह्वान किया है।
इस अवसर पर जिलामहामंत्री अविनाश दुबे, विजय मोटवानी, अभिषेक शर्मा, कैलाश सोनकर, श्यामा साहू प्राची सोनी नीतू त्रिवेदी, ओमेश यादव, आशीष गोपाल साहू, सुभाष चंद्राकर, विशाल त्रिवेदी उपस्थित रहे।



