छत्तीसगढ़

साय सरकार में साय- साय हो रही बिजली बिल में बढ़ौतरी व कटौती:- कांग्रेस

शहर कांग्रेस 02 ने धमतरी पावर हाउस का नारेबाजी के साथ किया घेराव

शहर कांग्रेस 01 ने गांधी मैदान में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर साय सरकार को बर्खास्त करने राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन

ग्रामीण कांग्रेस ने अर्जुनी चौक में किसानों एवं ग्रामीणों के साथ किया प्रदर्शन

धमतरी (प्रखर) राज्य के भाजपा सरकार द्वारा बढ़ाए गए विद्युत दर को वापस लिए जाने व प्रदेश में हो रही अघोषित विद्युत कटौती को बंद कर प्रदेश के आम जनता सहित किसान भाइयों को राहत पहुचाएं जाने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस के आदेश पर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस के धमतरी में कॉग्रेस के सभी ब्लॉकों में विभिन्न जगहों में प्रदर्शन किया गया जहॉ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर 02 के द्वारा प्रदेश के साय सरकार के खिलाफ नारा बाजी करते हुए रायपुर रोड स्थित पावर हाउस का घेराव किया गया। जहां 12 बजे सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता व वरिष्ट नेता एकत्रित हुए और पवार हाउस के सामने सभा का आयोजन कर घण्टो अघोषित विद्युत कटौती, लो-वोल्टेज की समस्या और विद्युत दर में बेतहाशा वृद्धि से निजात दिलाने की मांग किया गया वही गांधी मैदान में आयोजित सभा के पश्चात कांग्रेसियों ने प्रदेश विष्णु देव सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम सक्षम अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया व ग्रामीण कांग्रेस के द्वारा अर्जुनी चौक में बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों एवं ग्रामीणों के साथ साय सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेससियो ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से बिजली कटौती साय-सांय किया जा रहा है। पहले भूपेश बघेल के राज में बिजली बिल आधी और बिजली पूरी मिलती थी। लेकिन अब साय सरकार में बिजली बिल पूरी और बिजली आधी मिल रही है। आम जनता और किसानों की समस्याओं से भाजपा की साय सरकार को कोई सरोकार नहीं है। 6 माह के कार्यकाल में ही यह सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है। आज हर सरकारी दफ्तर में भ्रष्टाचार का आलम है। भाजपा राज में आम जनता की सुनने बाला कोई नहीं है। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर विजय देवांगन, पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक हर्षद मेहता, कार्यक्रम प्रभारी मनोज साहू, नीशु चन्द्राकर, प्रमोद साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवाणी, पूर्व आयोग अध्यक्ष विपिन साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा, ईश्वर देवांगन, घनश्याम साहू, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री युवराज शर्मा, अम्बर चंद्राकर, आशुतोष खरे, जिला महामंत्री संतोष सिन्हा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल शर्मा, अरविंद दोषी, हरमिंदर छाबड़ा, रामनाथ यादव, सलीम रोकड़िया, पार्षद आवैश हाशमी, ममता शर्मा, नीलू पवार, सोमेश मेश्राम, लुकेश्वरी साहू, दीपक सोनकर, ज्योति वाल्मीकि, नेता प्रतिपक्ष आमदी गजेंद्र कुम्भकार, पार्षद व्यास नारायण निषाद, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन, सेवादल जिला अध्यक्ष होरीलाल साहू, प्रदेश प्रवक्ता, विक्रांत शर्मा, युवा कांग्रेस महासचिव गीतराम सिन्हा, तारिक रजा कादरी, हितेश गंगवीर, तुषार जैस, गौतम वाधवानी, विशु देवांगन, दिनेश साहू, जितेंद्र साहू, रघुवीर रामटेके, ऋषभ ठाकुर, अजय सिन्हा, शैलेन्द्र दीवान, सलीम तिगाला, रमेश देवांगन, वतांजलि गोस्वामी, दिपेश्वरी साहू, गुंजा साहू, कुशल देवांगन, श्रवण साहू, अनिल यादव, पेखनलाल साहू, उदीत नारायण साहू, जितेंद्र देवांगन, खूबलाल साहू, किशनलाल साहू, शिव चंद्राकर, नीलमणि साहू, भगत साहू, चंद्रहास साहू, शत्रुघन साहू, परस ध्रुव, लीलेश्वर साहू, फलेश साहू, हरिश साहू , पुरुषोत्तम साहू, विनोद विश्वकर्मा, खिलेश साहू , हेमलाल बंजारे, कोमल साहू, शुभम यदु, नमन बंजारे, चंदू साहू पवन यादव, सूरज पासवान, अमित बघमरिया, होमेश्वर साहू, वीरू महाजन, चुकनेश्वर नागेंद्र, गुरुगोपाल गोस्वामी, यश दुबे, जैनुद्दीन रिज़वी, डिकेश देवांगन, नवीन सिन्हा, विक्रम साहू, त्रिभुवन वर्मा, शेख सोहेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button