छत्तीसगढ़

हाईवा और ट्रक की भिड़ंत, 3 की मौत

जांजगीर-चांपा जिले के हथनेवरा गांव के पास हाईवा और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। एसडीओपी यदुमणी सिदार ने घटना की पुष्टि की है। प्रखर समाचार को उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दोनों ड्राइवर और एक हेल्पर की मौत हो गई है। वहीँ एक अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक चांपा से बम्हनीडीह की ओर जा रहा था और हाईवा बम्हनीडीह की ओर से चांपा की तरफ। आज शनिवार सुबह करीब 5 बजे दोनों वाहन ग्राम हथनेवरा में आमने-सामने भिड़ गए। हादसे में दोनों वाहनों के ड्राइवर और एक हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई है। एक वाहन का हेल्पर गंभीर रूप से घायल है। तीनों लाशें बुरी तरह से अपनी-अपनी गाड़ियों में फंस गईं।


घटना की सूचना पर चांपा एसडीओपी यदुमणि सिदार और थाना प्रभारी मनीष सिदार टीम के साथ पहुंचे। कुछ देर में एसपी विजय अग्रवाल भी घटनास्थल पहुंचे। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद गाड़ियों में फंसे शवों को निकाला गया। क्रेन बुलाकर बीच सड़क से दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया है। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button